GST 2.0 का धमाका: 22 सितंबर से लागू हुए नए जीएसटी नियमों ने भारत के ऑटो सेक्टर में हलचल मचा दी है । टैक्स में भारी कटौती के बाद कारों और बाइकों की कीमतों में जबरदस्त कमी आई है , जिससे खरीदारों में उत्साह का माहौल है । टाटा मोटर्स , महिंद्रा , हुंडई , हीरो मोटोकॉर्प , होंडा और रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों ने नई कीमतों का ऐलान कर दिया है , और ग्राहक इन शानदार ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए टूट पड़ रहे हैं ।

कारें हुईं और सस्ती!
नए जीएसटी नियमों के तहत , 1200 सीसी तक की पेट्रोल कारें और 1500 सीसी तक की डीजल कारें , जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है , अब केवल 18 परसेंट जीएसटी के दायरे में आएंगी । पहले इन पर 28 % जीएसटी लगता था । लग्जरी कारों पर भी राहत मिली है , जहां जीएसटी 40 % कर दिया गया है और अतिरिक्त सेस पूरी तरह हटा लिया गया है । पहले इन पर 28 % जीएसटी और 22 % सेस लगता था , जिससे कुल टैक्स 50 % तक पहुंच जाता था ।
मारुति सुजुकी का बड़ा तोहफा !
मारुति सुजुकी ने जीएसटी कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है । उनकी सबसे सस्ती एसयूवी , S-प्रेसो , अब केवल रुपये 5 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है । ब्रेजा , ऑल्टो , वैगन R और स्विफ्ट जैसी लोकप्रिय कारों की कीमतों में रुपये 29 लाख तक की कटौती की गई है , जिससे ये कारें और भी किफायती हो गई हैं ।
महिंद्रा की शानदार छूट!
महिंद्रा ने अपनी XUV 3XO की कीमत में 1.56 लाख की सबसे बड़ी कटौती की है , जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 7.28 लाख है । त्योहारी सीजन में अतिरिक्त ऑफर्स के साथ ग्राहक कुल 2.56 लाख तक बचा सकते हैं । मशहूर थार थ्री-डोर मॉडल की कीमत 1.35 लाख कम होकर अब 10.32 लाख से शुरू होती है ।
टाटा मोटर्स का धमाकेदार ऑफर!
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती कार टियागो की कीमत में 75000/- रुपये की कटौती की है , जिसकी शुरुआती कीमत अब 4.57 लाख है । नेक्सॉन पर सबसे ज्यादा 1.55 लाख की छूट दी गई है , और अब यह 7.31 लाख से शुरू होती है । 45000/- रुपये के अतिरिक्त लाभ के साथ ग्राहक नेक्सॉन पर कुल 2 लाख तक बचा सकते हैं । हैरियर और सफारी की कीमतें भी क्रमशः 1.44 लाख और 1.48 लाख कम होकर 13.99 लाख और 14.66 लाख से शुरू होती हैं ।
हुंडई के आकर्षक ऑफर!
हुंडई ने अपनी कारों की कीमतों में 2.4 लाख तक की कटौती का ऐलान किया है । प्रीमियम टक्सन की कीमत 40303/- रुपये कम हुई है , जबकि क्रेटा अब 10.73 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है , जो पहले 11.11 लाख थी । ग्रैंड i10 निओस की कीमत 51000/- रुपये कम होकर अब 5.47 लाख हो गई है ।